{"_id":"66f6a4a0090c18665c0438ab","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-house-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115954-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मकान से लाखों के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मकान से लाखों के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी को मायके छोड़कर वापस आए गृहस्वामी के भवन में खिड़की की जाली काटकर चोर चार लाख के जेवरात व नकदी चोरी करके ले गए। घर वापस आए गृहस्वामी ने पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैंट हरिजन कालोनी कासिमबाग निवासी अमित कुमार बाल्मीकि प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह 22 सितंबर को पत्नी को मायके छोड़ने गया था। वहां से मित्र के साथ एक करीबी के घर चला गया। इस दौरान मकान में ताला लगा हुआ था। चोर खिड़की की जाली काटकर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने बक्से व अलमारी का लॉक तोड़कर सोने का हार, दो झाले, एक जोड़ी झुमकी, दो मंगलसूत्र,एक सोने की अंगूठी, चांदी की पांच अंगूठी, दो जोड़ी पायल, 20 हजार रुपये चोरी करके ले गए। मुख्य गेट पर ताला लगा रहा।
अमित कुमार वापस आए तो उसको चोरी की जानकारी हुई। अमित ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर हरिगोविंद ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर खुलासे को लेकर टीम का गठन किया गया है।