फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from home

Farrukhabad News: घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Wed, 03 May 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 03 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from home
फर्रुखाबाद। आठ दिन पहले घर में घुसा युवक लाखों के जेवर व नगदी चोरी करके ले गया। पुलिस ने युवक को पकड़कर कर पंचायत के बाद छोड़ दिया। तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

अमृतपुर क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी शारदा देवी ने मंगलवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 22 अप्रैल को पड़ोस का युवक घर में घुस आया। उसने बक्से का ताला तोड़कर बहू का लाखों रुपये का जेवर व नकदी चोरी कर ली। वापस जाते समय खट-पट की आवाज सुनकर शारदा देवी जाग गई। उन्होंने पड़ोसी युवक को देखकर पूछा कोई काम है। युवक बिना बोले चला गया। शारदा देवी सुबह जागीं तो बक्सा खुला देखा। बक्से से जेवर व नकदी गायब होने पर उन्होंने युवक के खिलाफ चोरी करने की तहरीर दी। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया। थाने में पंचायत करने के बाद युवक को छोड़ दिया। तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। शारदा देवी ने एसपी से चोरी के जेवर व नगदी दिलाने की मांग की। एसपी ने एसओ को जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed