फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash worth eight lakhs stolen from ex-servicemen house

पूर्व सैनिक घर से आठ लाख के जेवर व नगदी चोरी

Sun, 13 Mar 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth eight lakhs stolen from ex-servicemen house
भोलेपुर में सुधीर के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पूर्व सैनिक के घर का ताला तोड़कर घुसे चोर आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। घटना के वक्त पूर्व सैनिक परिवार समेत पैतृक गांव गया था। वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मस्जिद वाली गली बेवर रोड निवासी सुधीर खां पूर्व सैनिक हैं। वह लखनऊ में दूसरी नौकरी करते हैं। 12 मार्च को सुुधीर खां अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ कन्नौज जिले के थाना तालाग्राम के गांव जयसिंहपुर गए थे। उनके मकान पर ताला पड़ा था।
विज्ञापन

रात में चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर एक लाख की नकदी, दो सोने के हार, चार चूड़ियां, सोने की चार चेन, छह अंगूठी, झाले, चांदी की गुच्छी, पायलें उठा ले गए। पड़ोस के लोगों ने रविवार सुबह ताले टूटे देखे तो सुधीर खां को चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सुधीर खां परिजनों के साथ घर आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर कोतवाल जयप्रकाश पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल कर चोरी की घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया। सुधीर खां ने थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।

भोलेपुर में सुधीर के घर हुई चोरी की घटना के संबंध में जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद

भोलेपुर में सुधीर के घर हुई चोरी की घटना के संबंध में जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed