फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash stolen by breaking locks of locked house

Farrukhabad News: बंद घर के ताले तोड़कर जेवर व नकदी चोरी

Thu, 30 Nov 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen by breaking locks of locked house
कायमगंज। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। महिला भतीजे की शादी की तैयारियों में शामिल होने मायके गई थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी अफसर अली उर्फ नन्हे जरदोजी का काम करते हैं। वे माल लेकर दिल्ली बेचने गए थे। पत्नी शबीना बेगम के भतीजे की हाल ही में शादी होने वाली है। शबीना घर में ताला डालकर भतीजे की शादी की तैयारियों के लिए मायके गांव गऊ टोला चलीं गईं। बुधवार रात चोर मकान के पिछवाड़े से घर में घुस गए। ऊपरी मंजिल पर कमरे का कुंडा तोड़ दिया। कमरे में रखी चाबी से अलमारी खोल ली। उसमें रखे जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह अफसर का पुत्र अरमान छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गया। वह घर की तरफ देखने पहुंच गया।
अरमान ने कमरे का कुंडा टूटा देखा तो मां को सूचना दी। इस पर उसकी मां शबीना व अन्य परिजन पहुंचे। शबीना ने बताया अलमारी में उनके तंबाकू बिक्री के 94000 रुपये, सोने की झुमकी, दो अंगूठी, सोने की बालियां, पायल, चांदी के हथफूल आदि सामान रखा था, जो चोरी हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

एसआई सुनील कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच की गई है। महिला ने तहरीर नहीं दी है।उन्होंने कहा कि पति के आने के बाद तहरीर दी जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed