{"_id":"611bb15f8ebc3eb3ef2c47e9","slug":"je-was-beaten-up-in-front-of-the-vigilance-team-farrukhabad-news-knp646533680","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस के सामने जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस के सामने जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
पुलिस चौकी पर तहरीर देने पहुंचे अवर अभियंता व अन्य बिजली कर्मी।
- फोटो : FARRUKHABAD
विजिलेंस दल के सामने जेई को पीटा
शमसाबाद। गांव चिलसरा में विजिलेंस दल के साथ बिजली चेकिंग करने के दौरान छत पर चढ़े अवर अभियंता को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें अवर अभियंता घायल हो गए। अवर अभियंता ने टीम के साथ वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राघवराम पांडेय, विजिलेंस प्रभारी भूपेंद्र सहाय, अवर अभियंता संदीप कुमार ने मंगलवार सुबह शमसाबाद क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। वह गांव चिलसरा पहुंचे। वहां मुसीर के घर की छत पर चढ़कर अवर अभियंता राघवराम चेकिंग करने लगे। तभी मुसीर ने गाली गलौज कर दिया। इससे वहां गांव के अन्य लोग एकत्र हो गए।
गाली देने का विरोध करने पर मुसीर व उसके तीन साथियों ने अवर अभियंता राघवराम की पिटाई कर दी। जेई ने वहां से निकलने का प्रयास किया तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसमें अवर अभियंता घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव में भीड़ को देखकर अवर अभियंता विजिलेंस टीम के साथ किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल सके। थाने पहुंच कर अवर अभियंता ने मुसीर, खुरसिद, जैनुल व रफन के खिलाफ तहरीर दी। इसमें विजिलेंस दल के सामने मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप लगाया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।