फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   JCB returned to demolish the shop after DM's rebuke

Farrukhabad News: डीएम की फटकार पर लौटी दुकान गिराने पहुंची जेसीबी

Mon, 03 Jul 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
JCB returned to demolish the shop after DM's rebuke
- पीडि़त ने बिना पक्ष सुने आदेश करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शहर में बेशकीमती दुकान को लेकर चल रहे विवाद में इकतरफा गिराने के आदेश पर पहुंची नगर पालिका की जेसीबी डीएम की फटकार पर लौट गई। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने डीएम के समक्ष बिना उनका पक्ष सुने गिराने का आदेश करने का आरोप लगाया।



शहर के राजीव गांधीनगर निवासी महेंद्र दुबे ने सोमवार को डीएम के समक्ष अपना दुखड़ा सुनाया। कहा कि उनके पिता देवीदयाल दुबे व दूसरे पक्ष ने जमीन खरीदी थी। उसमें एक दुकान बटवारे में उन्हें मिली। दूसरा पक्ष सदर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। लिहाजा उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से सांठगांठ करके दुकान के ध्वस्तीकरण के आदेश करवा दिए। सोमवार को नगर पालिका की जेसीबी दुकान ध्वस्त करने पहुंची, तो महिलाओं ने विरोध किया। यही नहीं महेंद्र दुबे ने जिलाधिकारी के समक्ष पेश होकर दुखड़ा सुनाया। डीएम ने दुकान न गिराने के आदेश दिए। कहा कि अब नए सिटी मजिस्ट्रेट इस मामले को सुनेंगे। इसके बाद पीड़ित को राहत मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed