{"_id":"6158a3288ebc3e875225639c","slug":"janlewa-hamla-farrukhabad-news-knp655916799","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम के सामने दबंगों ने शिकायतकर्ता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम के सामने दबंगों ने शिकायतकर्ता को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंचे अफसरों के सामने ही दबंगों ने शिकायतकर्ता और उसके भतीजे को लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। विभागीय अधिकारी वहां से चले गए। मामले में पुलिस दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
मऊदरवाजा थाने के गांव चौरसिया मझोला में दबंगों ने सरकारी गूल पर कब्जा कर लिया था। गांव के ही विक्रांत सिन्हा ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर शनिवार सुबह 10 बजे नहर विभाग के जेई संजय कुमार, सींचपाल अश्वनी कुमार और जिलेदार नवीन गंगवार जांच करने पहुंचे। सींचपाल अश्वनी ने शिकायतकर्ता विक्रांत को फोन करके मौके पर बुलाया। विक्रांत भतीजे शैलेश कुमार के साथ पहुंचे।
उस समय दबंगों के साथ करीब 15 लोग मौजूद थे। जेई संजय कुमार बात करने के लिए विक्रांत को नहर की ओर ले गए। तभी दबंगों ने शैलेश पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटकर पैर तोड़ दिया। बाद में नहर के किनारे खड़े विक्रांत को भी पीटने लगे। दबंग उसे धकियाते हुए नहर में ले गए और मुंह पानी में दबा दिया। इसी दौरान शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग आ गए, तो दबंग मौके से भाग गए।
विज्ञापन
हमला होते हुए जांच करने पहुंचे अधिकारी मौके से भाग गए। पुलिस घायलों को थाने लेकर पहुंची। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल विक्रांत और शैलेश की हालत गंभीर होने पर लिंजीगंज अस्पताल से लोहिया रेफर किया गया। दबंगों के समर्थक थाने पहुंच गए। पुलिस ने राजीव और अंकित का शांतिभंग में चालान कर दिया है। गांव में तनाव बरकरार है।
मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह बताया कि मारपीट की तहरीर मिल गई थी। मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं। आरोपियों पर कार्रवाई होगी। हिरासत में लिए लोगों को शांतिभंग में भेजने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच करवाएंगे।