फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   janch,farrukhabad news

जिस जमीन पर मकान बना, वहां धान की फसल दिखा दी

Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
janch,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने में लेेखपाल ने खेल कर दिया। जिस भूमि पर मकान बना, उस जमीन पर धान की फसल दिखाकर मुआवजे का बंदरबांट कर लिया गया। मुआवजे से वंचित एक किसान ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी हासिल की तो भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। उसने मुख्यमंत्री पोर्टल व एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच दी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अमृतपुर तहसील क्षेत्र में गंगा व रामगंगा की बाढ़ से धान, तिल आदि की फसलें तबाह हो गई थीं। बाढ़ के सर्वे के बाद आपदा राहत कोष से बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा भी दिया गया। सर्वे में खेल होने से अपात्रों को लाभ मिल गया और पात्र वंचित रह गए। ग्राम पंचायत अमैयापुर में अपात्रों का चयन करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

अमैयापुर के कुलदीप तिवारी की करीब 40 बीघा धान की फसल बाढ़ में बर्बाद होने के बावजूद मुआवजे से वंचित कर दिया गया। इस पर उनके बेटे आशीष तिवारी ने सूचना के अधिकार के तहत तहसील से गांव के बाढ़ पीड़ित लाभार्थियों की सूची निकलवाई। इसमें सर्वे में हुआ खेल सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के 15 लोगों को 74079 रुपये मुआवजा दिया गया। इसमें सिर्फ तीन ग्रामीणों के पास ही धान की फसल थी। लेखपाल ने ऐसे भूखंड पर मुआवजा स्वीकृत कर दिया, जिस पर मकान बना खड़ा है। कई भूखंडों पर गन्ने की फसल खड़ी होने के साथ उसका चीनी मिल से सर्वे भी हो चुका था। एक परिवार के ही आठ लोगों को मुआवजा दिया गया, जिन्होंने धान की फसल लगाई ही नहीं थी।

कुलदीप तिवारी ने आरटीआई के तहत मांगी सूची के साथ प्रकरण की शिकायत एसडीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। उनका आरोप है कि लेखपाल ने गांव में बिना आए गुपचुप तरीके से सर्वे कर अपात्रों को मुआवजे का लाभ दे दिया। पात्रों को लाभ से वंचित कर दिया है। कुलदीप तिवारी ने आठ ग्रामीणों के हस्ताक्षर से शिकायत की है और सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में संबंधित लेखपाल विमल कुमार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed