{"_id":"5e777aa98ebc3e773921fcd1","slug":"janata-curfew-people-imprisoned-at-home-silence-in-market-farrukhabad-news-knp551852273","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू: घर मे कैद रहे लोग, बाजार में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू: घर मे कैद रहे लोग, बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
लोहाई रोड पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस से जंग को रविवार को एक दिवसीय जनता कर्फ्यू को जनता का पूरा समर्थन दिखाई दिया। लोग घरों से नहीं निकले और व्यापारियों ने दुकानों के शटर बंद रखे। इससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
जगह-जगह पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। कुछ लोग बाइक से घूमने निकले तो उनको रास्ते में रोक लिया और पूछताछ की। अगर कोई दवा लेने जा रहा था तो जाने दिया, बकाया लोगों को घर लौटा दिया। इससे एक दिन के जनता कर्फ्यू का असर पूरी तरह दिखाई दिया। डीएम व एसपी ने शहर व ग्रामीण इलाकों का भ्रमण किया। उन्हें हर जगह बाजार पूरी तरह बंद मिला।
कोरोना वायरस का प्रकोप देश के कई महानगरों मेें बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने रविवार को जनता कर्फ्यू की घोषणा कर हर किसी को घर से न निकलने की अपील की थी। इसका असर रविवार को सुबह से जिले में दिखाई दिया। इस जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए पुलिस ने शहरी व ग्रामीण इलाकों में भ्रमण किया।
विज्ञापन
फतेहगढ़ नगर में कुछ दुकानदार सुबह दुकान खोलने आए। यह देखकर पुलिस कर्मियों ने उनको समझाया और दुकान नहीं खोलने दी। फतेहगढ़ चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, भोलेपुर रेलवे क्रासिंग, आवास विकास तिराहा, लाल दरवाजा, चौक बाजार, रेलवे स्टेशन रोड समेत अन्य जगह पुलिस बल तैनात रहा।
बाइक व कार से निकलने वाले लोगों को रोककर ये लोग घर लौटाते रहे। जिनको दवा लेने जाना था, सिर्फ उनको पुलिस ने जाने दिया। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। ट्रेन से जिले में आए लोगों को टेंपो न चलने के कारण पैदल घर तक का सफर तय करना पड़ा।
मोहम्मदाबाद, कमालगंज, राजेपुर, अमृतपुर, नवाबगंज, कंपिल, कायमगंज क्षेत्र में भी बाजार पूरी तरह बंद रहा। लोग घर से बाहर नहीं निकले। कुछ युवा दिन में नजारा देखने घर से बाहर सड़क तक आए और लौट गए। डीएम और एसपी ने काफिले के साथ जनता कर्फ्यू का जिले में जायजा लिया।अधिकारियों ने कहा कि जनता का पूरा समर्थन मिला है। जिसका असर दिखाई दे रहा है।