फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jammed by keeping the dead body of the student outside the police station

Farrukhabad News: थाने के बाहर छात्रा का शव रखकर लगाया जाम

Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Jammed by keeping the dead body of the student outside the police station
कमालगंज। मारपीट से क्षुब्ध होकर छात्रा के फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर करीब 10 मिनट बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 4.28 बजे पोस्टमार्टम होने के बाद पिंटू, ममता, निशा आदि परिजन नेहा के शव को लेकर थाने के बाहर पहुंचे। सभी ने शव को सड़क के बीच में रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया। जानकारी पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस पर परिजन आरोपी को थाने के बाहर लाने की जिद पर अड़ गए। समझा-बुझाकर नेहा के पिता व बहन को थाने में ले जाकर आरोपियों को दिखाया। करीब 10 मिनट बाद सभी शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed