फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jam closed the market, surrounded the office of EO

Farrukhabad News: बाजार बंद कर लगाया जाम, ईओ का दफ्तर घेरा

Sat, 18 Mar 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Jam closed the market, surrounded the office of EO
फर्रुखाबाद। सड़क का निर्माण न होने से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर तहसील तिराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर की व्यापारी नेता से तकरार हो गई। समझाने के बाद व्यापारियों ने जाम खोलकर ईओ के दफ्तर का घेराव किया। एक घंटे तक नारेबाजी की। इंस्पेक्टर ने ईओ से वार्ता कर 28 मार्च तक सड़क बनवाने का आश्वासन दिया, तब व्यापारी माने।
विज्ञापन

शहर के तहसील तिराहे से रकाबगंज होकर पुरानी चुंगी तक सड़क निर्माण का 31 दिसंबर को 11.58 लाख रुपये में ठेका हुआ था। कार्यदायी संस्था को एक माह में काम पूरा करना था। समय सीमा निकलने के बाद परेशान बाजार के व्यापारियों ने कई बार ईओ से मांग की। सुनवाई नहीं हुई। 27 फरवरी को व्यापारी ईओ दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। इस पर ईओ ने 10 दिन में सड़क बनवाने का लिखित आश्वासन दिया। अमर उजाला ने भी इस समस्या को उठाया था।
विज्ञापन

पालिका की हठधर्मिता से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। तहसील तिराहे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे मऊदरवाजा थाने के इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। व्यापारियों में बढ़ता गुस्सा देख इंस्पेक्टर ने समझा बुझाकर ईओ दफ्तर पर पहुंचने के लिए राजी कर लिया। सभी व्यापारियों ने ईओ दफ्तर का घेराव कर लिया। ईओ और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि ईओ और कार्यदायी संस्था की मिलीभगत से आमजनता को परेशान किया जा रहा है।
ईओ ने व्यापारियों से बातचीत की, मगर वे नहीं माने। इसके बाद इंस्पेक्टर ने कहा कि 28 मार्च तक हर हाल में सड़क बनवा दी जाएगी। यदि पालिका नहीं बनाती है, तो वह स्वतंत्र हैं। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानें खोल लीं।
धरना देने वालों में नितिन गुप्ता, राजेंद्र चौहान, अशोक यादव, शकील सलमानी, धर्मेंद्र सिंह, संजीव वर्मा, उदित शर्मा, अनुराग शुक्ला, जितेंद्र शाक्य, नरेंद्र राजपूत, रूपलाल, पुनीत शाक्य अंकुर शाक्य, गोविंद बाथम, भैयालाल बाथम आदि थे।


ठेकेदार काम लेकर किराये की मशीनों का ताकते मुंह
विभागों से सेटिंग करके ठेकेदार काम ले लेते हैं। मगर उनके पास अपनी कोई मशीनरी नहीं होती। वे किराये की मशीनों का मुंह ताकते रहते हैं। यही हाल हॉटमिक्स सड़क निर्माण का है। शहर में दो मशीनें ही हैं। इस वक्त दोनों मशीनें न मिलने से ठेकेदार विभाग से मिलकर बहानेबाजी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed