फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jam at Awas Vikas Tiraha, vehicles stuck for an hour

Farrukhabad News: आवास विकास तिराहे पर जाम, एक घंटे फंसे वाहन

Tue, 18 Mar 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 18 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jam at Awas Vikas Tiraha, vehicles stuck for an hour
आवास विकास तिराहे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : आवास विकास तिराहे पर जाम में फंसे वाहन।
फर्रुखाबाद। आवास विकास तिराहे पर बेतरतीब घुसे वाहनों की वजह से फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर लंबा जाम लग गया। तिराहे पर यातायात व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मी नदारद रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे प्रयास के बाद आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे बेतरतीब घुसे वाहनों की वजह से जाम लग गया। कुछ ही देर में बढ़पुर मंदिर और ब्लाक कार्यालय तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पहले निकलने के चक्कर में आवास विकास की ओर निकलने वाली मंदिर वाली गली में भी वाहन फंस गए। करीब आधा घंटे तक एक भी पुलिस कर्मी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

यही नहीं तिराहे पर यातायात व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मी भी नदारद रहे। जाम लगने की सूचना पर पहुंची आवास विकास चौकी पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम में फंसे वाहन सवारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि जाम की सूचना नहीं मिली थी।आवास विकास तिराहे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed