{"_id":"64d12d6f7bf7ebb4be0ba7c4","slug":"jalabhishek-done-with-the-announcement-of-bam-bam-bhole-in-pagodas-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-389-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शिवालयों में बम-बम भोले के उद्घोष संग किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शिवालयों में बम-बम भोले के उद्घोष संग किया जलाभिषेक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सावन के सोमवार को जिले भर के शिवालय बम-बम भोले उद्घोष से गूंजते रहे। भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी। पांचाल घाट पर दिन भर गंगा स्नान के बाद कांवड़िये जल लेकर नाचते गाते शिवालयों की ओर कूच करते रहे। शाम को शिवालयों में भव्य सजावट की गई। इसे देखने शिव भक्त परिवार सहित पहुंचे। देर रात तक शहर में चहल पहल बनी रही।
सोमवार को सुबह से ही घरों में भोलेनाथ की पूजा की तैयारियां चलने लगी। उपवास के अलावा भोले के तमाम भक्त शिवालयों की ओर कूच कर गए। रेलवे रो़ड स्थित पांडवेश्वर नाथ शिवालय में महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर बाद तक लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के उद्घोष से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।
जलाभिषेक के बाद निकले भक्तों को युवाओं की टोली चंदन लगा रही थी। पांचाल घाट पर कांवड़ियों की भारी भीड़ रही। आसपास गांवों, कस्बोंं से पहुंचे लोग डीजे की धुन पर गाते नाचते शिवालयों की ओर कूच करते रहे। शाम के वक्त शिव मंदिरों में भव्य श्रृंगार कर झांकी सजाई गई। इसे देखने के लिए घरों से परिवार सहित लोग निकले। देर रात तक शहर में चहल पहल बनी रही। शिवालयों में रुद्राभिषेक भी किया गया।
विज्ञापन
पूजन सामग्री की दुकानों पर रही भीड़
मंदिरों के बाहर सुबह चार बजे से ही दुकानें सज गईं। इन पर भक्तजन बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, फल और मिष्ठान खरीदते रहे। जलाभिषेक के बाद बाहर आए भक्तों ने गरीबों को दान भी किया।