फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jaiswal Academy team won by 48 runs

जायसवाल एकेडमी टीम ने आवास विकास इलेवन को 48 रन से हराया

Fri, 22 Jan 2021 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Jaiswal Academy team won by 48 runs
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में मैन आफ द मैच की ट्राफी देते पूर्व प्रधान। - फोटो : FARRUKHABAD
जायसवाल एकेडमी टीम 48 रन से जीती
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रही डॉ. दिनेश सिंह मेमोरियल टी-20 प्रतियोगिता में तीसरे दिन कानपुर की जायसवाल एकेडमी टीम ने आवास विकास इलेवन को 48 रन से हराकर जीत हासिल की। टीम के कप्तान को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी दी गई।
जायसवाल एकेडमी कानपुर के कप्तान सौरभ जायसवाल ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रन का स्कोर बनाया। इसमें कप्तान ने 17 रन, आशिफ ने 23 रन, गौरव ने 35 रन, विकास ने 13 रन बनाए। आवास विकास इलेवन टीम के कप्तान विपिन सिंह ने चार, उजैर खान ने दो विकेट लिए। जवाब में आवास विकास इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

20 ओवर में 9 विकेट खोकर पूरी टीम 86 रनों पर सिमट गई। इस टीम के खिलाड़ी अंकुश मौर्य ने 20 रन, कप्तान विपिन सिंह ने 9, विनीत ने 13 रन बनाकर टीम के लिए संघर्ष किया। कानपुर की टीम के कप्तान सौरभ जायसवाल ने दो विकेट, अनुज ने तीन विकेट, इमरान, सैफ, आसिफ ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने में कानपुर की टीम के कप्तान सौरभ जायसवाल को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी गैसिंगपुर के पूर्व प्रधान मोनू राठौर ने प्रदान की। मैच में अंपायर की भूमिका मोहम्मद अहमद खान, रफीकुल अंसारी ने निभाई। स्कोरिंग सोनू यादव व ऋषि कश्यप ने की। कमेंटरी उत्तम यादव ने की। इस दौरान शैलू खान, प्रबल पाठक, सोनू ठाकुर, साहिल, केके यादव और आयोजन समिति के मानू ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed