फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jail superintendent accused of beating head prisoner

जेल अधीक्षक पर प्रधान बंदी रक्षक को पीटने का आरोप

Wed, 15 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jail superintendent accused of beating head prisoner
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के प्रधान बंदी रक्षक ने अवकाश मांगने पर जेल अधीक्षक पर मारपीट, गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। बंदी रक्षक ने दावा किया है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा देकर प्रधान बंदी रक्षक को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल के प्रधान बंदी रक्षक रामगोपाल शर्मा ने मंगलवार शाम फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। लिखा है कि मंगलवार दोपहर 12 से 4 बजे तक ड्यूटी थी। ड्यूटी पर जाने से पहले पत्नी जीने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बारे में प्रधान बंदी रक्षकों के प्रभारी को घटना के बारे में कार्यालय पहुंचकर अवगत कराया।
विज्ञापन

साथ ही जेल अधीक्षक से पत्नी का इलाज कराने के लिए छह दिन का अवकाश मांगा। उन्होंने अवकाश देने से इनकार कर दिया और गालीगलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शाम चार बजे उसे अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। प्रधान बंदी रक्षक ने कहा है पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अधिकारियों से वार्ता करने के बाद उनके दिशा निर्देश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी से जब इस संदर्भ में बात की गई तो उन्होंने इस प्रकरण से संबंधित कोई भी बात करने से इनकार कर दिया।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। जब उनके समक्ष यह मामला आएगा तो उसकी जांच उसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed