{"_id":"626c24fce6f6fe44541e3208","slug":"jail-nirikshan-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp694027590","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर खान मुबारक की सुरक्षा को परखने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर खान मुबारक की सुरक्षा को परखने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
सेंट्रल जेल का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में बंद शूटर खान मुबारक की सुरक्षा को परखने के लिए डीएम व एसपी ने उसकी कोठरी का निरीक्षण किया। इसके बाद जेल अधिकारियों से उसकी सुरक्षा को लेकर वार्ता की। अधिकारियों ने जिला जेल का भी निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
मुंबई के डॉन छोटा राजन का शूटर खान मुबारक जनपद ललितपुर से छह माह पहले स्थानांतरण पर फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन की ओर से उसको सामान्य बंदियों की तरह उच्च सुरक्षा के साथ कोठरी में रखा गया है। शुक्रवार को डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा पुलिस बल के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे और खान मुबारक की सुरक्षा का जायजा लिया।
अधिकारियों ने उसकी कोठरी का निरीक्षण किया। एसपी ने उसकी सुरक्षा के संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला से जानकारी ली। शूटर खान मुबारक पर विशेष नजर रखने के आदेश शासन से दिए गए है। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल में इलाज करा रहे बीमार बंदियों से बातचीत कर मिल रहीं सुविधाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन
जेल में बने खाने की गुणवत्ता को परखा और साफ सफाई दुरुस्त रखने के आदेेश दिए। इसके बाद डीएम-एसपी जिला जेल पहुंचे। यहां बंदियों से बातचीत कर समस्याएं पूछीं और उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जेल के अस्पताल व मेस का निरीक्षण कर कोविड को लेकर सतर्क रहने के आदेेेश दिए।