{"_id":"5f3582dd8ebc3e3d0f459f02","slug":"jail-farrukhabad-news-knp576755381","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छात्रा की नानी, मामी व पड़ोसी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने छात्रा की नानी, मामी व पड़ोसी को जेल भेजा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकानदार की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने छात्रा की नानी, मामी व पड़ोसी को गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस अभी तक जहर की शीशी बरामद नहीं कर सकी है।
कमालगंज के गांव रजीपुर के मजरा खजुरियन नगला निवासी सुरजीत व उसका भांजा गुलशन फतेहगढ़ कोतवाली के एक गांव में कैलाश के मकान में किराए पर रहता था। मंगलवार सुबह मामा सुरजीत व गुलशन ने कक्षा 9 की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया था।
शोर सुनकर पहुंचे परिजनों व पड़ोसियों ने सुरजीत व गुलशन की पिटाई की थी। गुलशन के सिर पर चौराहा भी बना दिया था। दोपहर में सुरजीत अपने गांव रजीपुर के टपास में अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। भाई सुमित ने उसको लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुलशन की तहरीर पर कैलाश व उसकी पत्नी, छात्रा की नानी गीता, मामी पूजा, जगदीश, पड़ोसी अनुज के खिलाफ मारपीट व जहर देकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचक कोतवाल जयप्रकाश पाल ने जहर की शीशी बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार को पुलिस ने छात्रा की नानी गीता, मामी पूजा, पड़ोसी अनुज को गिरफ्तार कर उनको जेल भेज दिया। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।