{"_id":"6017fded8ebc3e3408594f53","slug":"jai-hind-club-team-reached-final-farrukhabad-news-knp609189770","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विकेट से मैच जीत फाइनल में पहुंची जय हिंद क्लब टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विकेट से मैच जीत फाइनल में पहुंची जय हिंद क्लब टीम
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में पुष्पेंद्र को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते मोहन ल?
- फोटो : FARRUKHABAD
फाइनल में पहुंची जय हिंद क्लब टीम
फर्रुखाबाद। डॉ. दिनेश सिंह मेमोरियल अंतरजनपदीय टी-20 टूर्नामेंट के प्रथम सेमीफाइनल मैच में जय हिंद क्रिकेट क्लब फतेहगढ़ की टीम ने चार विकेट से रॉयल क्रिकेट क्लब मैनपुरी को हरा दिया। इससे जय हिंद क्रिकेट क्लब टीम फाइनल में पहुंच गई है। खिलाड़ी पुष्पेंद्र को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी दी गई।
फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में हो रहे टूर्नामेंट में सोमवार को प्रथम सेमीफाइलन मैच हुआ। इसमें जय हिंद क्रिकेट क्लब फतेहगढ़ के कप्तान सोनू ठाकुर ने टॉस जीत कर पहले बॉलिग करने का निर्णय लिया। रॉयल क्रिकेट क्लब मैनपुरी की टीम बल्लेबाजी करने मैदान में आई। 15 ओवर में 63 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। खिलाड़ी जय कुमार ने 17 रन, अश्विनी ने 10 रन, अभिनेंद्र ने दस रन का योगदान किया। जवाब में जय हिंद क्रिकेट क्लब फतेहगढ़ की टीम बल्लेबाजी करने उतरी।
टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर चार विकेट से सेमीफाइनल मैच जीत लिया। जीशान ने 17 रन, कृष्णा ने 23 रन, निखिल ने 13 रन, रवि रावत ने सात रन का योगदान किया। रॉयल क्रिकेट क्लब मैनपुरी की टीम को हराकर जय हिंद क्रिकेट क्लब फतेहगढ़ ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी जिला क्रिकेट एसोसिएशन फर्रुखाबाद के सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने दी। अंपायर की भूमिका मोहम्मद अहमद खान, रफीकुल अंसारी ने निभाई। स्कोरर सोनू यादव रहे। इस दौरान मुख्य आयोजक सोनू ठाकुर, अभय प्रताप सिंह, टिंका यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदाबाद की टीम 18 रन से जीती
मोहम्मदाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रमिया नगला में चल रहे यादव क्रिकेट टूर्नामेंट में मोहम्मदाबाद की टीम ने ईसेपुर गांव की टीम को 18 रन से हरा दिया। लकी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रमिया नगला गांव में हो रहे टूर्नामेंट में सोमवार को मोहम्मदाबाद व ईसेपुर के बीच मैच हुआ। टॉस जीत कर मोहम्मदाबाद की टीम ने बल्लेबाजी की।
टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 102 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में आई ईसेपुर गांव की टीम 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 84 रन पर ढेर हो गई। मोहम्मदाबाद की टीम ने 18 रन से जीत हासिल की। खिलाड़ी लकी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान कुलदीप पाल, राजेश पाल यादव, धीरेंद्र पाल, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।