फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jai Ganga Maiya... Inauguration of fair Ramnagariya

Farrukhabad News: गंगा मैया की जय... मेला रामनगरिया का शुभारंभ

Fri, 26 Jan 2024 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Jai Ganga Maiya... Inauguration of fair Ramnagariya
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर गुरुवार को हवन-पूजन के बाद गंगा मैया जय का उद्घोष... इसके साथ ही मेला रामनगरिया का शुभारंभ हो गया। शाम को दीपोत्सव के दौरान गंगा तट पर जलते दीयों से मां गंगा का आंचल झिलमिला उठा। वाराणसी से आए आचार्य जब मां गंगा की आरती उतार रहे थे तो श्रद्धालु टकटकी लगाए देख रहे थे। इससे पहले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और साधु-संतों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन



गुरुवार शाम सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कायमगंज विधायक डाॅ. सुरभि, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी विकास कुमार व एडीएम सुभाषचंद्र प्रजापति ने मेला रामनगरिया के मुख्य द्वार का फीता काट व गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। प्रशासनिक पंडाल में आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने हवन-पूजन शुरू करवाया। मंत्रोच्चारण के बीच सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व सत्यगिरि महाराज समेत अन्य साधु-संतों ने आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

वाराणसी से आए 11 आचार्यों ने आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल के नेतृत्व में आरती की। अधिकारियों ने साधु-संतों के साथ नाव में बैठकर गंगा नदी में दीपदान किया। गंगा तट पर 51 हजार दीयों व गंगा नदी में किए गए दीपदान से गंगा मैया का आंचल रोशनी से झिलमिला उठा। मेला उद्धघाटन, गंगा आरती व दीपदान को लोगों ने एलईडी पर भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed