फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jaggery business in the village is better than sugar

चीनी से बेहतर है गांव में गुड़ का कारोबार

Tue, 07 Dec 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jaggery business in the village is better than sugar
कायमगंज (फर्रुखाबाद )। गांवों में चलने वाले कोल्हू पर गुड़ का कुटीर उद्योग करोड़ों की लागत से बनी चीनी मिलों से ज्यादा फायदेमंद है। चीनी मिलें घाटे में ही चलती रहती हैं लेकिन कोल्हू संचालक गुड़ बनाकर कम लागत में कई लाख का मुनाफा कमा लेते हैं। बाजार में चीनी की औसत में गुड़ का दाम भी अच्छा मिलता है। क्षेत्र में लगे लगभग 30 कोल्हू पर कायमगंज चीनी मिल से ज्यादा गन्ने की परोई भी होती है।
विज्ञापन

कायमगंज क्षेत्र में इस बार 5118 हेक्टेयर में गन्ने की फसल की बुवाई की गई थी। इसमें 33,26,700 क्विंटल उपज का अनुमान है। चीनी मिल में इस बार 16 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य है। कम से कम 1,726,700 गन्ने की पेराई गांवों में लगने वाले कोल्हू पर की जाएगी।
विज्ञापन

कोल्हू पर गुड़ के अलावा किसान खाने के लिए राब और सिरका भी तैयार करते हैं। मिल में गन्ना न ले जाने का एक कारण भुगतान देरी से होना भी है। मिल में पर्चे के हिसाब से नंबर भी देरी से आता है, इससे ज्यादातर किसानों के अगली फसल के लिए खेत भी खाली नहीं हो पाते हैं। इससे भी किसान कम दाम पर ही कोल्हू पर गन्ना बेचना पसंद करते हैं। चीनी मिल में गन्ने का भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल है और कोल्हू पर किसान 290 से 300 रुपये क्विंटल में गन्ना बेच रहे हैं। छह दिसंबर तक चीनी मिले में 1.56 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई हुई है और कोल्हुओं पर लगभग एक लाख क्विंटल गन्ना पूरा जा चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी से ज्यादा पैसा देता है गुड़
चीनी की अपेक्षा गुड़ में फायदा दिख रहा है। चीनी मिल में एक क्विंटल गन्ने से साढ़े आठ किलो चीनी तैयार होती है। एक क्विंटल गन्ना 350 रुपये का पड़ रहा है। मिल के खर्चे भी होते हैं। एक क्विंटल गन्ने से तैयार लगभग चीनी 340 रुपये पड़ रही है। कोल्हू पर एक क्विंटल गन्ने में 12 किलो गुड़ बनता है। गुड़ तैयार होता है। गुड़ का फुटकर भाव 40 रुपये किलो चल रहा है। एक क्विंटल गन्ने से 480 रुपये का पड़ रहा है। इस औसत से चीनी मिल की अपेक्षा कोल्हू चलाने वाले या गुड़ बनाने वाले फायदे में दिख रहे हैं। पास के जिलों मैनपुरी और एटा में गुड़ की बड़ी मंडियां हैं। इससे कोल्हू वालों का गुड़ आसानी से बिक भी जाता है।

कोल्हू पर एक दिन में 90 क्विंटल पेराई
गांव ममापुर निवासी कोल्हू संचालक पिंटू गंगवार ने बताया कि गांव चार कोल्हू चल रहे हैं। पहले चीनी बनाने के क्रशर चलते थे। चीनी के भाव कम होने से धीरे-धीरे क्रशर बंद हो गए। कोल्हू पर एक दिन में 90 क्विंटल गन्ने की पेराई हो जाती है। सभी खर्चे निकालकर गुड़ का कारोबार बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed