फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Issue of illegal occupation of 600 bighas of farmers' land raised

Farrukhabad News: किसानों की 600 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे का उठा मुद्दा

Sat, 28 Oct 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Issue of illegal occupation of 600 bighas of farmers' land raised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। थाना समाधान दिवस पर कटरी क्षेत्र के गांव नगला बसोला में दबंग प्रधान व अन्य पर किसानों की 600 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत हुई। इस पर एसडीएम ने राजस्व व पुलिस टीम बनाकर जांच का निर्देश दिया है।

शनिवार को थाना समाधान दिवस में एसडीएम यदुवंश कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कटरी क्षेत्र के गांव नगला बसोला निवासी किसान नरेश ने कहा कि गांव के दबंग प्रधान व अन्य ने उनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। कब्जा छोड़ने की कहने पर वे जान माल की धमकी दे रहे हैं। दबंगों ने गांव में करीब 600 बीघा भूमि पर कब्जा कर रखा है। दबंगों के डर से कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण का निर्देश दिया। गांव भुड़िया मऊ रशीदाबाद निवासी रामबेटी ने कहा कि उनके बड़े पुत्र ने पांच बीघा जमीन ज्यादा ले ली। बंटवारे के विवाद में उसने छोटे पुत्र को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर वह उन्हें भी मारने के लिए दौड़ पड़ा। गांव शिवरई मठ निवासी मशकूर ने कहा कि गांव के रफीक आदि ने उनके खेत में बटाई पर धान की फसल बोई थी, जो कट गई है। अब वे खुद फसल बोना चाहते हैं। मगर बटाईदार जबरन कब्जा कर फसल बोआई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सैथरा निवासी आनंद कुमार ने कहा कि उनकी भूमि पर सहखातेदार कब्जा किए हैं। कब्जा छोडने की मांग पर झगड़े पर आमादा हैं। इस दौरान आठ शिकायतें आईं। इसमें 4 का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed