{"_id":"5f2018368ebc3e9ffb2ecb59","slug":"irregular-duty-lab-technician-stricken-memorandum-to-cmo-farrukhabad-news-knp5736659199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित ड्यूटी लैब टेक्नीशियन त्रस्त, सीएमओ को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित ड्यूटी लैब टेक्नीशियन त्रस्त, सीएमओ को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बाहर खड़े लैब टैक्नीशियन।
- फोटो : FARRUKHABAD
अनियमित ड्यूटी लैब टेक्नीशियन त्रस्त, सीएमओ को ज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संदिग्ध मरीजों के नमूने लेने में लगे लैब टेक्नीशियन अनियमित ड्यूटी से परेशान हैं। कोविड-19 प्रोटोकाल की सुविधाएं न मिलने से वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के संबंध में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन (संविदा) के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र अपने साथी कर्मचारी अनूप, सुबोध, नितिन, अवधेश, संजय आदि के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीएमओ डा.वंदना सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि वह लोग कोरोना मरीजों के सीधे संपर्क में रहकर सैंपलिंग कर रहे हैं। इसके बावजूद उन लोगों को सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराई जा रही और न ही एक्टिव-पैसिव क्वारंटीन की सुविधा दी जा रही है।
कई बार उन लोगों से अभद्र व्यवहार किया गया है और मानदेय रोके जाने व संविदा समाप्त करने की धमकी दी जाती है। भीषण गर्मी व दोपहर में पीपीई किट पहनकर नमूने लेना चुनौती है। इसके बावजूद 200 से 250 नमूने का लक्ष्य देना अन्याय है। उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत सुविधाएं देने व कोराना वारियर्स से सम्मान पूर्वक काम लिए जाने की मांग की। कहा कि संविदा कर्मचारियों से अनियमित तरीके से कोविड-19 में ड्यूटी ली जा रही है, जबकि विभाग के नियमित लैब टेक्नीशियन ड्यूटी नहीं कर रहे।