फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Iron bullets found on the road

बागों के बीच चकमार्ग पड़ी मिली आयरन की गोलियां

Thu, 18 Mar 2021 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Iron bullets found on the road
गांव कुंवेरपुर जाने वाले मार्ग पर पड़ी आयरन की गोलियां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद मार्ग पर टेढ़ीकोन से गांव कुबेरपुर जाने वाले बागों के बीच चकमार्ग पर सरकारी अस्पताल से गांवों में बांटी जाने वाली आयरन की गोलियां (एन्ड फोलिक एसिड) पड़ी मिली।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक ने कहा गोलियों के मामले में जांच कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को आयरन की गोलियां बांटी जाती हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अधिकांश यह गोलियां एक्सपायर हो जाती हैं।
विज्ञापन

इसके बाद यह गोलियां सुनसान इलाके में फेंक दी जाती है। गुरुवार को गांव कुबेरपुर के लोग बागों की ओर गए तो बागों के बीच चकमार्ग के पास बंबे किनारे आयरन की गोलियों के काफी संख्या में डिब्बे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अधिकांश स्ट्रिप एक्सपायर हो चुकी थी। गोलियों की स्ट्रिप पर प्रदेश सरकार की मुहर भी लगी है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि इन गोलियों की जांच कराई जाएगी यह कहां से आई हैं और किस बैच नंबर की हैं। यदि अस्पताल से सप्लाई होने वाली गोलियां हैं तो इसकी जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed