फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Investigation into MNREGA scam started in Danmondi, on-site verification

Farrukhabad News: दानमंडी में मनरेगा घपले की जांच शुरू, स्थलीय सत्यापन

Wed, 17 Jul 2024 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Investigation into MNREGA scam started in Danmondi, on-site verification
कमालगंज। ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दानमंडी में मनरेगा कामों में 2.91 लाख के अनियमित भुगतान व गबन की शिकायत पर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी ने जांच की। मिट्टी कार्य का सत्यापन किया।
विज्ञापन


दानमंडी निवासी सचिन दीक्षित ने सोमवार को जिलाधिकारी को शपथपत्र देकर गांव में बिना काम हुए मनरेगा में 2 लाख 91 हजार का भुगतान कर घपला कर लिए जाने की शिकायत की थी। सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद्र मंगलवार को मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरव सिंह के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन

दानमंडी चौराहे से राकेश के खेत तक करीब 430 मीटर कच्चे मार्ग को देखा। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान राखी दीक्षित के पति अजय कुमार दीक्षित ने कहा कि सड़क लंबी होने से करीब 300 मीटर के खंड पर मिट्टी कार्य कराया था। जिसका भुगतान हो गया। शेष खंड पर काम की प्रक्रिया अभी चल रही है। इसका भुगतान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ त्रिलोकचंद्र ने बताया कि अभी जांच चल रही है। स्थलीय सत्यापन में एक हिस्से पर मिट्टी कार्य होना पाया गया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि प्रधान के परिजनों को मजदूरी भुगतान की जांच जारी है। शिकायतकर्ता सचिन दीक्षित के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed