{"_id":"5eecb9ac8ebc3e431836cd72","slug":"investigation-begins-after-video-of-assault-of-a-deranged-woman-goes-viral-farrukhabad-news-knp5663304200","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
विज्ञापन
महिला को पीटते लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
विक्षिप्त महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
फर्रुखाबाद। विक्षिप्त महिला से गुरुवार की शाम मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार को फतेहगढ़ कोतवाल ने मौके पर जाकर लोगों के बयान दर्ज किए है। महिला को रात में ही यूपी 112 के पुलिस कर्मियों ने लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया था।
गुरुवार की शाम सिविल लाइन मड़ैया के कुछ युवकों ने एक विक्षिप्त महिला को सड़क पर बालों से घसीटकर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था। रात में लोगों ने घटना की सूचना यूपी 112 को दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इसका वीडियो वायरल होने की भनक पर एसपी डा. अनिल मिश्रा ने फतेहगढ़ कोतवाल जसवंत सिंह को कार्रवाई के आदेश दिए।
इस पर शुक्रवार सुबह कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर गए। पुलिस ने सिविल लाइन मड़ैया के लोगों के बयान दर्ज किए। कोतवाल जसवंत ने बताया कि विक्षिप्त महिला से मारपीट करने वाले लोगों के बारे में जानकारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।