फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Interrogation of accused in murder case

मजदूर की हत्या में युवक से पूछताछ

Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of accused in murder case
फर्रुखाबाद। मजदूर की हत्या में पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया। मजदूर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। उसकी मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी मजदूर सूरज यादव (20) का शव 30 सितंबर को घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था।
मां पूनम देवी ने मोहल्ले के युवकों सहित कुछ लोगों के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप लगाया कि पुत्र सूरज मोहल्ले की एक युवती को 20 सितंबर को अपने साथ लेकर चला गया था।
युवती के परिजनों व पुलिस के दबाव बनाने पर युवती को उसी दिन शाम को सुपुर्द कर दिया गया था। इसी रंजिश में युवती के परिजन व रिश्तेदारों ने सूरज की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद आरोपी बॉबी के मकान में ताला डालकर सील लगा दी थी। शुक्रवार को बॉबी से पुलिस ने कई बार पूछताछ की।
इससे पहले एसओजी भी बॉबी से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने दोपहर बाद उसको छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed