{"_id":"68827719ea66a6f0d40ec47a","slug":"interpolation-work-will-be-done-power-substation-will-remain-shut-for-six-hours-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-127299-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इंटरपोलिंग का होगा काम, छह घंटे ठप रहेगा विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इंटरपोलिंग का होगा काम, छह घंटे ठप रहेगा विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
कमालगंज। 132 केवीए पावर हाउस से कस्बा के विद्युत उपकेंद्र के संचालन को पड़ी 33 केवीए लाइन कई स्थानों पर झूल रही है। इसको लेकर सतर्क हुए जिम्मेदार अब पोल को लगाकर लाइन साधेंगे। मरम्मत कार्य के दौरान शुक्रवार छह घंटे उपकेंद्र ठप रहने से सात फीडर से जुड़े तीन सौ से अधिक गांव की बिजली गुल रहेगी।
भोलेपुर पावर हाउस से कस्बा के उपकेंद्र तक बिजली संचालक करने को पड़ी 33 केवीए की लाइन कई स्थानों पर झूल रही है। ऐसे में कभी भी लाइन के टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है। शुक्रवार को लाइन की मरम्मत कार्य करने की तैयारी है। विद्युत विभाग के कर्मचारी नए पोल लगाकर झूल रही लाइन को साधेंगे। मरम्मत कार्य के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपकेंद्र से जुड़े 7 फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि झूल रही 33 केवीए की लाइन को दुरुस्त करने को इंटरपोलिंग कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर छह घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। (संवाद)