फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Internal discord exposed in SP, officials expressed anger

Farrukhabad News: सपा में अंदरूनी कलह उजागर, पदाधिकारियों ने निकाली भड़ास

Fri, 02 Feb 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Internal discord exposed in SP, officials expressed anger
फर्रुखाबाद। सपा में लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी घोषित करने के बाद हुई मासिक बैठक में अंदरूनी कलह उजागर हो गई। पदाधिकारियों ने जमकर भड़ास निकाली। लोकसभा प्रभारी ने सदर की बूथ कमेटियां मजबूत न होने पर खेद जताया। जिलाध्यक्ष ने आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में जुटने की नसीहत दी।
विज्ञापन

गुरुवार को आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी विधायक राजेंद्र कुमार गौतम को सदर की बूथ कमेटियां कमजोर मिलीं। उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जनपंचायत को जमीन तक पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी ने पहली सूची में प्रत्याशी घोषित कर दिया। साफ है कि यह जिला राष्ट्रीय अध्यक्ष की नजर में प्रथम स्थान पर है। ऐसे में आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने में जुटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ होते हैं। जब कोई राजी नहीं होता था, तब पदाधिकारी बनकर पार्टी को मजबूत किया। बुधवार के कार्यक्रम में एक भी विधानसभा अध्यक्ष को न बुलाना अनुचित है। अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि हम लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं। न तो मंचों पर स्थान मिलता और न ही समय निकलने के बाद कोई पूछता है।
सभा के जिला महासचिव मुजाहिद अंसारी ने भी जिम्मेदार पदाधिकारियों के न बुलाने पर नाराजगी व्यक्त की। साहब खां ने कहा कि एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में अच्छे कार्यकर्ताओं के पर कतरने का काम किया।

सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, रवि यादव, विशाल यादव आदि थे।
-----------
बैठक बनी प्रतिष्ठा, जिलाध्यक्ष से नोकझोंक
सपा ने तीन फरवरी को शमसाबाद में एक बैठक कर कई रुठे सपाइयों को घर वापसी बैठक तय की है। बुधवार को जिला कार्यालय में एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव से स्थान बदलने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष ने चुनाव के वक्त हर किसी के वोट लेने का हवाला दिया, तो भाषाई विवाद बढ़ गया। इस बैठक में कई पुराने सपाइयों को भी अपने पाले में लाने की योजना बनाई गई थी। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि हमारा बड़ा परिवार है। लिहाजा आपसी बातचीत होती रहती है। कोई विशेष बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed