फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Integrating Christian Inter College got Biio

क्रिश्चियन इंटर कालेज में बीईओ को मिला घालमेल

Sat, 21 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Integrating Christian Inter College got Biio
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में पड़ताल करते नगर शिक्षाधिकारी। - फोटो : amarujala
 क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में संचालित कक्षा छह से आठ तक की जांच में नगर शिक्षाधिकारी को घालमेल मिला। यहां एमडीएम, यूनीफार्म और पुस्तक वितरण में अनियमितता, बच्चों का फर्जी पंजीकरण समेत कई गंभीर मामले जांच में सामने आए। नगर शिक्षाधिकारी ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन



बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कालेज में सरकार से संचालित योजनाओं में प्रधानाचार्य पर गोलमाल करने की शिकायत हुई थी। शनिवार को नगर शिक्षाधिकारी सुमित कुमार जांच करने गए तो बताया गया कि छह में 29, कक्षा सात में 53 और कक्षा आठ में 55 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


बीईओ ने बताया कि छात्र उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में कक्षा छह में सिर्फ छह, कक्षा सात में 22 और कक्षा 8 में 21 बच्चे ही अंकित मिले, जबकि खाद्यान्न की डिमांड 127 बच्चों के हिसाब से ही भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में 100 बच्चों की ड्रेस के लिए डिमांड भेजी गई थी लेकिन सिर्फ 34, वर्ष 2014-15 में 138 बच्चों के सापेक्ष 76 और वर्ष 2015-16 में 100 बच्चों के सापेक्ष 50 बच्चों को ही एक जोड़ी के बजाए सिर्फ एक-एक ही यूनीफार्म दी गई।

बांटने के लिए आईं पुस्तकें कमरे में भरी पड़ी थीं। विद्यालय में तीन रसोइयां तैनात थीं, जबकि मानक के अनुसार सिर्फ एक रसोइयां की ही आवश्यकता है। प्रधानाचार्य बिल बुक, गार्ड फाइल और लेजर समेत कई महत्वपूर्ण अभिलेख भी नहीं दिखा सके।


एमडीएम ऑनलाइन सूचना के नंबर भी फर्जी निकले।  खाता संचालन भी ज्वाइंट नहीं मिला। प्रधानाचार्य के नाम ही एकल खाता चलता मिला।
--
बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि गोलमाल पकड़ा गया है। यह गबन की श्रेणी में आता है। जांच के दौरान एबीआरसी आलोक यादव, रमन मिश्र और कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।
--
प्रधानाचार्य एएस विल्किंसन का कहना है कि स्टाफ में विवाद के कारण लोग गलत शिकायतें कर रहे हैं। सारे आरोप झूठे हैं। किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed