फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector's inspection, painting of bus stand begins

Farrukhabad News: हाकिम का निरीक्षण, बस अड्डा का रंगरोगन शुरू

Tue, 17 Dec 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 17 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Inspector's inspection, painting of bus stand begins
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा का सप्ताह के अंत में बस अड्डा का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसको लेकर जिम्मेदारों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। रंगाई-पुताई का काम हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही बस अड्डा को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है। पूछताछ घर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के लिखे नंबरों को मिटाया जा रहा है। इसके अलावा दीवारों पर पोस्टर, पंफलेट चिपकाने से हुई गंदगी को भी हटाया जा रहा है। दीवारों पर पेंटिंग का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्र बताते हैं कि 21 दिसंबर को विभाग के नोडल अधिकारी अंकुर विकास आएंगे। उनके निरीक्षण की तैयारियां शुरू की गई हैं। यही नहीं 22 दिसंबर को सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी बस अड्डा का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग अधिकांश निर्देशों का पालन नहीं कर सकी है। मंदिर की तरफ बने न तो शौचालय हटाए गए और न किसी भी धर्मस्थल के लिए बसों का संचालन शुरू हुआ। हालांकि विभाग खाटू श्याम बाबा तक दो परमिट स्वीकृत कराने में कामयाब रहा है।
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि अभी कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed