फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector, Mula Daroga's role suspected, to be investigated

इंस्पेक्टर, हल्का दरोगा, बीट सिपाही की भूमिका संदिग्ध, होगी जांच

Sun, 03 May 2020 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Inspector, Mula Daroga's role suspected, to be investigated
इंस्पेक्टर, हल्का दरोगा की भूमिका संदिग्ध, होगी जांच
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। हैवतपुर गढ़िया कांशीराम कालोनी में आवास पर कब्जे के विवाद में किन्नर की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर, हल्का दरोगा और बीट सिपाही की भूमिका संदिग्ध मानी जी रही है। सीओ सिटी ने एसपी को सौंपी रिपोर्ट में जांच की संस्तुति की है।
कांशीराम कालोनी में 200 से अधिक आवास खाली पड़े हैं। दबंगों के गुट इन पर कब्जा करके मोटी रकम लेकर फर्जी कागजों से बेचते हैं। किन्नर शबाव की हत्या के पीछे भी यही मामला है। घटना वाले दिन एक आवास में नामजद गगन दुबे समेत उसके गुर्गों ने अपना ताला डाल दिया। उसी दिन सुबह किन्नर थाने गया था।
विज्ञापन

कालोनी के लोगों ने सीओ को बताया कि इसके बाद इंस्पेक्टर जेपी शर्मा, हल्का दरोगा आए और मुख्य अभियुक्त गगन दुबे के घर पर घंटों बैठे रहे। इससे उसका दुस्साहस बढ़ गया। इसी का नतीजा हत्या के रूप में सामने आ गया। सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने इस पूरे मामले पर अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। उसमें इंस्पेक्टर जेपी शर्मा समेत हल्का दरोगा और बीट सिपाही की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए जांच की सिफारिश की है। इससे थाने में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देर रात हुआ सुपुर्दे खाक
किन्नर शबाव का शव शनिवार देर शाम कालोनी में पहुंचा, तो कोहराम मच गया। रात आठ बजे उसकी अंतिम यात्रा रकाबगंज खुर्द स्थित एक कब्रिस्तान में पहुंची। वहां देर रात उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
मुकदमे में अज्ञात बने पुलिस को वरदान
पुलिस ने रिपोर्ट में चार अज्ञात की आड़ में कालोनी में जमकर धरपकड़ की। नामजद सागर की मां और उसकी सास को उठाया। उन पर सागर के घटना में शामिल होने की बात कहकर हाजिर करने का दबाव बनाया जाता रहा। हालांकि फिर सागर को दबोच लिया गया।
एसओजी समेत तीन टीमें लगीं, चार नामजद दबोचेे जाने की चर्चा
फर्रुखाबाद। कांशीराम कालोनी में किन्नर शबाव उर्फ अंजली हत्याकांड के खुलासे में पुलिस दूसरे दिन भी नाकाम रही। हालांकि एसओजी समेत तीन टीमों ने दिन में भी धरपकड़ अभियान चलाया। चर्चा है कि पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने सोमवार तक खुलासे की बात कही है। हिरासत में ली गईं महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया है।
नामजद मुख्य आरोपी गगन दुबे, रिषभ, शिवम उर्फ छुआरा, चांद और सागर के अलावा चार अज्ञात की गिरफ्तारी को एसओजी, इंस्पेक्टर जेपी शर्मा, एसएसआई जेपी यादव की टीमों ने शनिवार पूरी रात और दिन में धरपकड़ अभियान चलाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नामजद सागर को शनिवार देर रात पक्के पुल स्थित एक घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उसके खास एक चिकित्सक को भी हिरासत में ले लिया था। उसी की निशानदेही पर गगन दुबे को भी दबोच लिया गया। एक गांव से चांद व रिषभ भी पकड़े गए हैं। शिवम उर्फ छुआरा हाथ नहीं लगा है। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस गगन को कार से लेकर तमंचा बरामद करने के लिए कांशीराम कालोनी में गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तमंचा भी पुलिस ने एक आवास से बरामद किया है। थाना इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी में लगे हैं। देर रात तक सफलता मिल जाएगी। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed