फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector, Inspector and three constables trapped in sending a villager to jail with a pistol

Farrukhabad News: ग्रामीण को तमंचे में जेल भेजने में इंस्पेक्टर, दरोगा व तीन सिपाही फंसे

Sun, 29 Dec 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Inspector, Inspector and three constables trapped in sending a villager to jail with a pistol
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। ग्राम प्रधान व साथी के कहने पर बाइक में शॉकर डलवाने के बहाने दुकान से लाए गए ग्रामीण को तमंचे में जेल भेजने की घटना में इंस्पेक्टर, दरोगा और तीन सिपाही फंस गए। एडीजी के आदेश पर सीओ की जांच में मामला पकड़ा गया। एसपी के आदेश पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने कोतवाली में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी, दरोगा महेंद्र सिंह, सिपाही अंशुमन चाहर, राजनपाल व यशवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि पिपरगांव निवासी नंदू को आरोपियों ने 19 अगस्त को बरारिख रोड से तमंचा समेत गिरफ्तार दिखाकर जेल भेजा था। नंदू के भाई कृष्णकुमार की शिकायत पर एडीजी ने मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। तत्कालीन सीओ अरुण कुमार ने जांच की थी। जिसमें पाया गया कि नंंदू को 18 अगस्त को दोपहर तीन बजे बाइक का शॉकर डलवाने के बहाने सिपाही यशवीर उसकी दुकान से लेकर आया था। इसके बाद उसे थाने में रखकर दूसरे दिन तमंचा में गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेजा गया। सीओ ने जब सिपाहियों के मोबाइल सीडीआर निकलवाई तो पिपरगांव के प्रधान कुंतेश यादव और अनिल ठाकुर के मोबाइल पर कई बार बात की गई। पीड़ि़त ने भी अपनी शिकायत में इन्हीं लोगों पर पुलिस से मिलकर झूठा फंसाने का आरोप लगाया था। सीओ की जांच में जब मामला सही पाया गया, तो एसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर, दरोगा और तीन सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed