{"_id":"690cf13e9fff880ad206f444","slug":"inspector-arrested-for-misbehaving-with-complainants-three-constables-on-line-duty-for-quarrelling-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107912-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फरियादियों से अभद्रता में इंस्पेक्टर, झगड़ा करने में तीन सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फरियादियों से अभद्रता में इंस्पेक्टर, झगड़ा करने में तीन सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली में आने वाले फरियादियों से अभद्रता करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लक्ष्मीनारायण और बीते सप्ताह थाने के अंदर झगड़ा करने वाले तीन सिपाहियों को एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया। एसपी का सीयूजी नंबर रिसीव करने वाले पीआरओ ने इंस्पेक्टर के लाइनहाजिर के संदर्भ में आदेश होने की बात स्वीकार की लेकिन नाम नहीं बताया।
कोतवाली में आने वाले फरियादियों से इंस्पेक्टर क्राइम लक्ष्मीनारायण के सोशल मीडिया पर सोमवार को कई वीडियो वायरल हुए थे। इसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते सुने जा रहे थे। हालांकि इन वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्ट नहीं करती है। इस सबंध में अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। इसी के चलते एसपी आरती सिंह ने इंस्पेक्टर क्राइम लक्ष्मीनारायण को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा पिछले सप्ताह तीन सिपाहियों के आपसी विवाद के बाद गालीगलौज और हाथापाई के वीडियो भी वायरल हुए थे।
गुरुवार को एसपी ने सिपाही कौशलेंद्र नारायण, सीसीटीएनएस के देवेंद्र कुमार और पवन उपाध्याय को लाइनहाजिर कर दिया। एसपी आरती सिंह के सीयूजी नंबर पर तीन बार फोन किया गया लेकिन पीआरओ ने फोन रिसीव किया। उन्होंने एसपी के बैठक में होने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर क्राइम लक्ष्मीनारायण ने कहा कि इस तरह का आदेश हुआ है लेकिन उन्होंने अपना नाम बताने से इन्कार कर दिया।