फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector accused of demanding 20 thousand rupees by doing indecency

फर्रुखाबादः दरोगा पर अभद्रता कर बीस हजार रुपये मांगने का आरोप

Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused of demanding 20 thousand rupees by doing indecency
फर्रुखाबाद। महिला ने दरोगा पर अभद्रता कर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की है। रात में बिना महिला सिपाही के घर में आने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी धनदेवी के साथ गांव के ही राकेश, अन्ना, कैलाश व नन्हीं ने 10 जुलाई को मारपीट कर गाली गलौज की थी। पुलिस ने धनदेवी का मेडिकल कराने के बाद चारों लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली थी। धनदेवी ने कायमगंज कोर्ट में एनसीआर की विवेचना कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

कोर्ट ने 27 जुलाई को एनसीआर की विवेचना करने के आदेश दिए। मुकदमे की जांच दरोगा रामशंकर पांचाल कर रहे हैं। धनदेवी का आरोप है कि चार अगस्त को दरोगा रामशंकर पांचाल सभी आरोपियों व तीन अन्य लोगों के साथ रात करीब नौ बजे घर पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने अभद्रता कर विवेचना के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कही। घर में उस दौरान महिलाएं ही थीं। दरोगा बिना महिला सिपाही के आए थे।

धनदेवी ने एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने सीओ कायमगंज को प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed