फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   inspaction

जेडी के सामने कर्मचारी ने बचाव उपकरण न होने पर जताई आशंका

Tue, 07 Apr 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
inspaction
मिशन अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते जेडी व सीएमओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर मिशन अस्पताल में कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को आइसोलेट करने के लिए 50 बेड तैयार किए जा रहे हैं। मंगलवार को जेडी डॉ. आरके सिंह, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने उनसे सुरक्षा किट न होने की बात कही।
विज्ञापन

एक महिला कर्मचारी बोलीं, यहां कोरोना मरीज आएंगे, तो उन लोगों में भी संक्रमण फैल सकता है। इस पर जेडी ने कहा कि यहां कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं आएगा। सिर्फ आइसोलेट किया जाएगा। सैंपलिंग होगी और पॉजिटिव रिपोर्ट आती है, तो उसे बरौन सीएचसी में भेजा जाएगा। इस पर कर्मचारी संतुष्ट हो गए। देर शाम तक अस्पताल में बेडों को तैयार किया जाता रहा।
विज्ञापन

उन्होंने अफसरों ने अस्पताल के डाक्टरों संग वार्ता की। इसके बाद जेडी ने वार्ड में बिछाए जा रहे बेड, गद्दों आदि का जायजा लिया। उन्होंने हर हाल में बुधवार सुबह तक सभी 50 बेड तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि इन वार्डों में सभी जरूरत का सामान भी होना चाहिए। किसी को भी दिक्कत न हो, ऐसी व्यवस्था रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed