फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   inspaction

लोहिया के हाल देखकर डीएम बोले अजब गजब है सीएमओ व सीएमएस की माया

Sun, 05 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
inspaction
लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में डाक्टर से जानकारी लेते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड राम भरोसे चल रहा है। न तो डाक्टर का पता है ना ही मरीजों की जांच करने वालों का। बाहर से आने वाले लोग जांच कराने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें कोई देखने वाला तक नहीं है। रविवार को अचानक लोहिया अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी को यह नजारा दिखाई पड़ा तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। डीएम ने सीएमओ व एसीएमओ से कहा कि अजब गजब है आपकी माया।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीएमओ चंद्रशेखर रविवार दोपहर लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की हकीकत देखने पहुंचे। डीएम एक आइसोलेशन वार्ड में घुसे वहां राजेपुर के गांव तुषौर निवासी एक ग्रामीण भर्ती था। उस वार्ड के अन्य तीन मरीज बाहर घूम रहे थे। मौके पर कोई डाक्टर नहीं था। नर्स ने आकर डीएम को मरीज के बारे मेें जानकारी दी। इस पर डीएम ने सीएमओ से कहा कि यह सब क्या है।
विज्ञापन

कोई डाक्टर तक मौजूद नहीं है, जबकि उनके आने के बारे में लोहिया अस्पताल के सीएमएस को जानकारी दे दी गई थी। जब सूचना के बाद यह हाल है तो बाद में लोहिया अस्पताल का हाल रामभरोसे होता होगा। कुछ देर बाद आए सीएमएस डॉ. अशोक कुमार की डीएम ने फटकार लगाई। डॉ. मेघा सक्सेना ड्यूटी से नदारद थीं। डीएम के बुलाने पर वह बीस मिनट बाद मौके पर पहुंचीं। डीएम ने कहा कि क्या लखनऊ से आ रही थीं जो इतना समय लग गया। तुषौर के मरीज को कैसे भर्ती किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बारे मेेें मेघा सक्सेना कोई सटीक जानकारी नहीं दे पाईं। दूसरे वार्ड में शहर कोतवाली के शिव नगर के तीन लोग भर्ती थे। जो कि दिल्ली से पैदल अपने घर आए थे। पूछने पर इन लोगों ने डीएम को बताया कि मोहल्ले के लोग बाद में शिकायत करते इसलिए खुद अस्पताल में जांच कराने के लिए भर्ती हुए हैं। इस पर डीएम ने सीएमएस व सीएमओ से पूछा किस आधार पर इन लोगों को भर्ती कराया गया है। इस पर डॉ. मेघा सक्सेना ने बताया कि इमरजेंसी से इनको भेजा गया। इसलिए भर्ती कर लिया गया है। कुल पांच लोग भर्ती हैं। इनमें चार के सैंपल भेजे जाने हैं। इस डीएम ने नाराजगी जताई कि आखिर बिना थर्मल स्कैनिंग के इन लोगों को कैसे भर्ती कर लिया गया है। डीएम ने झल्लाकर कहा कि सीएमओ व सीएमएस की अजब गजब माया है। सीएमओ से कहा कि सोमवार की मीटिंग में सीएमएस को साथ लेकर आना, वहीं पर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed