फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   inspaction

नोडल अधिकारी के दौरे को लेकर ब्लाक कार्यालय में सफाई शुरू

Tue, 10 Dec 2019 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
inspaction
रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट देखते बीडीओ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। जिले में नोडल अधिकारी के दौरे को लेकर कायमगंज ब्लाक कार्यालय में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अधूरे कार्य पूरे किए जा रहे हैं। साथ ही साफ-सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सोमवार को डीडीओ डीडी शुक्ला व पीडी राजमणि वर्मा ने साफ-सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी सचिव आयुक्त सदस्य राजस्व परिषद रजनीश गुप्ता कायमगंज ब्लाक कार्यालय व नगर के वार्ड नंबर चार मोहल्ला चिलाका का निरीक्षण करेंगे। उनके दौरे को लेकर ब्लाक कार्यालय में तैयारियां की जा रहीं हैं। ऊबड़ खाबड़ परिसर में मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन

बंद नालियों को खोला जा रहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा कैंटीन खोली गई है। जो शिव सहायता समूह ग्राम चिलौली द्वारा चलाई जा रही है। परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट भी लगाया जा रहा है। सोमवार को डीडीओ ने किए कार्यों का जायजा लिया। एडीओ अरुण मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के लिए साफ-सफाई व रंगाई पुताई का का काम चल रहा है, जो लगभग पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed