फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Innocent child who came to bathe in Ganga dies due to collision with tractor

Farrukhabad News: गंगा नहाने आए मासूम की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Wed, 05 Feb 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 05 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Innocent child who came to bathe in Ganga dies due to collision with tractor
 घटना की जानकारी करते कायमगंज उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार।  - फोटो : स्रोत: परिजन
शमसाबाद। माता-पिता के साथ गंगा स्नान करने आए चार वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव खखोड़ी निवासी रामवीर अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्र पुनीत के साथ गंगा स्नान करने ढाई घाट गंगा तट पर आए थे। देर शाम मेला के बाहर राउटी के सामने बच्चा खेल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंद दिया।
विज्ञापन

सूचना पर मेला प्रभारी मिथिलेश यादव मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद लाए। जहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed