फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Innocent child dies due to tractor collision, three including mother injured

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, मां समेत तीन घायल

Fri, 26 Apr 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to tractor collision, three including mother injured
फर्रुखाबाद। मायके जाते वक्त पांचाल घाट पर एक ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला, मासूम बेटी, उसकी भतीजी घायल हो गई। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डेढ़ साल की मासूम को मृत घोषित कर दिया। भतीजी को रेफर कर दिया गया है। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

कमालगंज थाने के गांव खूंटादेव सीता कपूरापुर निवासी रामतीर्थ की पत्नी रेखा (26) डेढ़ साल की बेटी अनाया, भतीजी शिवानी को लेकर रिश्तेदार रुद्र की स्कूटी से अमृतपुर के रतनपुर गांव स्थित मायके जा रही थीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे पांचाल घाट पर एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें रेखा, अनाया और भतीजी घायल हो गईं। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने अनाया को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवानी को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रुद्र और रेखा बिना पुलिस कार्रवाई किए ही अनाया को लेकर चले गए। सूचना पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed