फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Innocent child chewed snake while playing

Farrukhabad News: खेल-खेल में मासूम ने चबाया सांप का बच्चा

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Innocent child chewed snake while playing
फर्रुखाबाद। घर में पुरानी दीवार के किनारे खेल रहे मासूम ने सांप के बच्चे को मुंह से चबा लिया। गले से उतरने से पहले ही पहुंची दादी ने मुंह देखा, तो होश उड़ गए। मर चुके सांप के बच्चे को पॉलिथीन में बंद करके बच्चे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद परिजन बच्चे को घर ले गए।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव मदनापुर निवासी दिनेश कुमार का साढ़े तीन साल का पुत्र अच्छे सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर में खेल रहा था। आंगन में एक दीवार पर प्लास्टर नहीं है। उसी के किनारे निकले एक सांप के बच्चे को पकड़कर मासूम ने अपने मुंह में रख लिया। उसने दांतों से उसे खूब चबाया। कुछ देर बाद ही उसकी दादी सुनीता पहुंची। मुंह चलाता देख उन्होंने मुंह में उंगली डालकर निकाला, तो सांप का बच्चा देख होश उड़ गए।
विज्ञापन

घर में मौजूद छोटे पुत्र अंकित ने मरे सांप के बच्चे को पॉलिथीन में बंद किया और सुनीता के साथ मासूम को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में डॉ. मोहम्मद अलीम अंसारी ने बच्चे का परीक्षण किया। उसकी सेहत को पूरी तरह से सही देखा। काफी देर इलाज करने के बाद उसे स्वस्थ घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर घर चले गए। अंकित ने बताया कि मासूम अच्छे दूध ही पीता है। इसीलिए वह सांप के बच्चे को निगल नहीं पाया। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सांप का बच्चा मुंह में पूरी तरह से सफेद पड़ गया था। फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed