फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Injections found sold in private hospital at four times the print rate

Farrukhabad News: निजी अस्पताल में चार गुने प्रिंट रेट पर बिकते मिले इंजेक्शन

Sun, 17 Nov 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Injections found sold in private hospital at four times the print rate
फर्रुखाबाद। जिला औषधि निरीक्षक ने शनिवार को निजी अस्पतालों में चल रहे मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इसमें एक मेडिकल स्टोर पर चार गुना प्रिंट रेट पर इंजेक्शन बिकता मिला। जबकि एक मेडिकल स्टोर बिना पंजीकरण के ही चलता पाया गया।
विज्ञापन


जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने शासन से निर्धारित मानक चेक करने के लिए शहर के मसेनी चौराहा लकूला रोड स्थित कुलवंती हॉस्पिटल में संचालित वैभव मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दवाओं के नमूने भरे। कम तापमान पर भंडारित करने के लिए रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था नहीं थी। वहां उन्होंने ऑक्सीटाप इंजेक्शन सीज कर दिया। इसके बाद वह अंजली हॉस्पिटल में चल रहे महादेव मेडिकल स्टोर पहुंचे। वहां 300 रुपये कीमत वाले दो इंजेक्शन मेरोपेनम एवं मेरोपेनम सलबैक्टम पर 1200 रुपये एमआरपी लिखी थी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि चार गुने प्रिंट रेट पड़े होने के मामले में कार्रवाई के लिए वह नेशनल फार्मास्युटिकल्स प्राइज अथॉर्टी को पत्र लिखेंगे। इसके बाद औषधि निरीक्षक सोम हॉस्पिटल पहुंचे। वहां बिना पंजीकरण कराए ही मेडिकल स्टोर चलता मिला। इस पर उन्होंने चेतावनी देते हुए दवा भंडारण के लिए पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि दो दवाओं के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए। उन्होंने बताया कि शासन से निर्धारित मानक पूरा कराने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed