फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Indignity from Superintendent on duty at Corona Desk

एएनएम की ड्यूटी कोरोना डेस्क पर लगाने पर सीएचसी अधीक्षक से अभद्रता

Mon, 02 Nov 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Indignity from Superintendent on duty at Corona Desk
कोरोना डेस्क पर संविदा एएनएम की ड्यूटी लगाने से नाराज रिश्तेदार युवक ने प्रभारी सीएचसी अधीक्षक से विरोध जताते हुए अभद्रता कर दी। प्रभारी अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराकर एएनएम को सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिजीत सिंह ने सोमवार को संविदा एएनएम ज्योति की ड्यूटी कोरोना हेल्प डेस्क पर लगा दी थी। एएनएम ज्योति सीएचसी में ही एक रिश्तेदार युवक के साथ सरकारी आवास में रह रही है। रिश्तेदार युवक को ज्योति की ड्यूटी कोरोना डेस्क पर लगाने की जानकारी हुई तो वह डॉ. अभिजीत सिंह के पास विरोध के लिए पहुंचा। युवक ने डॉक्टर से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर कर्मचारियों ने युवक को डॉक्टर के कक्ष से बाहर निकाला। प्रभारी सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि संविदा एएनएम को मूल पद पर भेजने के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। कोई भी संविदाकर्मी सरकारी आवास में नहीं रह सकता है। इसलिए एएनएम को आवास खाली करने के लिए नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed