{"_id":"645ff090e2d3cff0370a77e7","slug":"independents-are-liked-by-urbanites-party-candidates-lag-behind-farrukhabad-news-c-12-1-233048-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शहरियों को अच्छे लगे निर्दलीय, दलीय प्रत्याशी फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शहरियों को अच्छे लगे निर्दलीय, दलीय प्रत्याशी फिसड्डी
Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले की दो नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में हुए चुनाव में शहरियों को निर्दलीय अच्छे लगे। सभी प्रमुख दल के प्रत्याशी फिसड्डी रह गए। अब चार में निर्दलीय, सपा व भाजपा दो-दो और एक निकाय में बसपा की सरकार चलेगी।
काफी हीलाहवाली के बाद रात करीब पौने नौ बजे शहर सीट से बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया। इससे पूर्व अन्य सभी निकायों के परिणामों की घोषणा की जा चुकी थी। जिले भर की तस्वीर साफ होने के बाद नगर पालिका कायमगंज, नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद व नवाबगंज में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि शमसाबाद और कंपिल में सपा प्रत्याशियों ने अपना कब्जा कर लिया। यही नहीं नवगठित संकिसा बसंतपुर और खिमसेपुर में भाजपा प्रत्याशी काबिज होने में कामयाब रहे। इससे साफ हो गया कि इस बार जिले के अधिकांश शहरियों ने निर्दलियों पर भरोसा जताया है।
नगर पालिका फर्रुखाबाद में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या दिखी, जो चुनाव के वक्त सपा और भाजपा प्रत्याशियों के साथ जीजान से लगे थे। मगर जैसे ही बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल जीत की ओर चलीं, तो उन्होंने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया के स्टेटस बदल कर रंगत ही बदल ली। यही नहीं एफबी पर भी पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की शान में कसीदे कसने लगे। उन्हें लगने लगा कि अब उन्हें वत्सला अग्रवाल से ही काम पड़ेगा।