फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Indecency with RSS city pracharak, inspector line present

Farrukhabad News: आरएसएस के नगर प्रचारक से अभद्रता, दरोगा लाइन हाजिर

Wed, 13 Nov 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Indecency with RSS city pracharak, inspector line present
कंपिल (फर्रुखाबाद)। परिवार में शादी समारोह में शामिल होने आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नगर प्रचारक से एक दरोगा ने अभद्रता कर दी। इसकी सूचना बड़े पदाधिकारियों को दी गई। एसपी से शिकायत के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कहारन टोला निवासी अमित शाक्य कानपुर देहात के झींझक में आरएसएस के नगर प्रचारक हैं। उनके परिवार में शादी थी। लिहाजा वह उसमें शामिल होने आए थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घर की ओर जा रहे थे। जब थाने के सामने पहुंचे, तो चेकिंग कर रहे दरोगा मुनीर खान ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

बाइक के फोटो खींचने पर अमित ने ऐसा न करने को कहा। दरोगा ने कागज मांगे, तो कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दरोगा ने अभद्रता कर नगर प्रचारक को हवालात में बंद कर दिया। मामले की जानकारी होते ही नगर के कई लोग थाने पहुंचे। उन्होंने संघ के बड़े पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके कुछ देर बाद ही नगर प्रचारक को छोड़ दिया गया। हालांकि उन्होंने इसकी लिखित शिकायत नहीं की है। संघ पदाधिकारियों ने एसपी आलोक प्रियदर्शी से इसकी शिकायत की। एसपी ने देर शाम दरोगा मुनीर खान को लाइन हाजिर कर दिया। दरोगा ने बताया कि चेकिंग के दौरान सामान्य तौर पर जानकारी ली थी। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed