फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Indane agency dealership suspended, connections shifted to four agencies

Farrukhabad News: इंडेन एजेंसी की डीलरशिप निलंबित, चार एजेंसियों पर कनेक्शन शिफ्ट

Thu, 23 Apr 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Indane agency dealership suspended, connections shifted to four agencies
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित मै. बलराम गैस एजेंसी के पार्टनर देशदीपक की मौत होने के बाद आपसी मदभेद के कारण एलपीजी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बिक्री प्रबंधक दीपक राणा ने डीलरशिप अस्थायी रूप से निलंबित कर दी। पत्र मिलते ही डीएसओ ने इस एजेंसी के सभी ग्राहकों को मोहल्लेवार चार एजेंसियों पर तुरंत केवाईसी करवाकर सिलिंडर प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि मैसर्स बलराम गैस वितरक के पार्टनर देशदीपक की मौत हो गई थी। इसके बाद आपसी मतभेद खत्म नहीं हो सका। इसी के कारण कंपनी ने डीलरशिप निलंबित कर दी। ऐसे में मोहल्ला सिविल लाइन, महरूपुर, निनौआ, फूंस बंगला, रखा व सेंट्रल जेल के ग्राहक रेलवे रोड स्थित जितेंद्र गैस सर्विस, बजाजा, बेवर रोड, इंद्रा कालोनी, कुटरा गांव, नगला नैन के ग्राहक जसमई स्थित रमा शिव इंडेन गैस सर्विस, आंबेडकर कॉलोनी, मछली टोला, बनखड़िया, दालमंडी, भूसा मंडी, कर्नलगंज, दुर्गा कालोनी, फतेहगढ़, गीतापुरम, गोला कोहना, ग्रानगंज, ग्वालटोली, हाथीखाना, जाफरी, जेएनवी रोड, कासिमबाग, कुटरा, नगला दीना, नबदिया, नेकपुर, पुलमंडी, रंगसजान, सैनिक कॉलोनी, संगत, शीशमबाग, तलैया लेन व तिर्वा कोठी के ग्राहक निनौआ में पीयूष इंडेन गैस सर्विस और याकूतगंज, नेकपुर, आवास विकास व भोलेपुर के ग्राहकों को पल्ला बाजार स्थित जय भैरव इंडेन गैस सर्विस से संबद्ध किया है। सभी ग्राहक संबंधित एजेंसियों पर पहुंचकर ई-केवाईसी तथा बुकिंग के बाद होम डिलीवरी का लाभ लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed