{"_id":"57322fae4f1c1bdf6e919d35","slug":"increased-water-level-from-falling-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर गिरने से पेयजल संकट बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर गिरने से पेयजल संकट बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Wed, 11 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ठीक तरह से बरसात न होने से नगर पालिका क्षेत्र में भी वाटर लेबिल गड़बड़ा गया है। इसके चलते पालिका क्षेत्र के तीन मोहल्लों में लगे सबमर्सिबल पानी छोड़ने लगे हैं। इसके चलते पेयजल संकट गहरा गया है। बोरिंग करने वाले मिस्त्री गृहस्वामियों को 180 फीट तक बोरिंग कराने की सलाह दे रहे हैं।
जिले में सूखे के चलते कई जगह वाटर लेबिल काफी नीचे पहुंच गया है। हालांकि अभी तक यह शिकायत ग्रामीण इलाकों में ज्यादा थी। मगर करीब एक पखवारे से नगर पालिका क्षेत्र के तीन मोहल्लों, हाता करम खां, गढ़ी नवाब न्यामत खां पश्चिम और गढ़ी कोहना में वाटर लेबिल नीचे पहुंच गया है।
गढ़ी नवाब न्यामत खां पश्चिम के विनय राजपूत और रमेश राठौर का कहना है कि करीब एक पखवारे से उनके यहां लगे सबमर्सिबल ने पानी छोड़ दिया है। कई बार सबमर्सिबल चलाने के बाद थोड़ा बहुत पानी आता है। हाता करम खां के अशोक राजपूत कहते हैं कि 160 फीट बोरिंग कराकर सबमर्सिबल लगवाया था। मगर अब वह पानी छोड़ रहा है। मिस्त्री को दिखाया तो उसने 20 फीट और नीचे पाइप डलवाकर बोरिंग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गढ़ी कोहना के जावेद खां कहते हैं कि करीब तीन-चार दिन से उनका सबमर्सिबल भी पानी छोड़ रहा है। बताया कि इन मोहल्लों में कई लोगों के यहां लगे सबमर्सिबल पानी छोड़ रहे हैं। इसके चलते इन मोहल्लों में पेयजल संकट बढ़ गया है। सुबह होते ही हैंडपंपों पर लाइनें लग रही हैं। गढ़ी कोहना मोहल्ले में मस्जिद के पास लगा हैंडपंप और धर्मेंद्र कुशवाह की दुकान के पास लगा हैंडपंप भी पानी छोड़ देते हैं। धर्मेंद्र कुशवाह और पंकज बाथम का कहना है कि मोहल्ले में लगा ट्यूबवेल जब चलता है तो दोनोें हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं।