{"_id":"66f4727b63e7b04138085954","slug":"increase-in-eye-patients-with-fever-in-chc-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-115929-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीएचसी में बुखार के साथ बढ़े आंखों के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीएचसी में बुखार के साथ बढ़े आंखों के मरीज
विज्ञापन
कायमगंज। मौसम के उतार-चढ़ाव से सीएचसी में बुखार के साथ आंखों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बारिश व कड़ी धूप लोगों की आंखों को भी बीमार कर रही है। कुछ की आंखों में एलर्जी है, तो कई मरीज संक्रमण होने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
सीएचसी की ओपीडी में रोजाना करीब 650 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 60 प्रतिशत से अधिक मरीज बुखार खांसी के हैं। वहीं नेत्र चिकित्सा विभाग की ओपीडी में आंखों की समस्या वाले रोजाना करीब 120-150 मरीज पहुंच रहे हैं।
एक ओर लोग बाढ़ से परेशान हैं। बीच-बीच में बारिश भी परेशानी देने लगी है। बारिश में फैली गंदगी के चलते लोगों को एलर्जी हो रही है। एलर्जी सबसे अधिक आंखों को परेशानी पहुंचा रही है। बुधवार को ओपीडी में नेत्र परीक्षण अधिकारी के पास पहुंचे मरीजों ने आंखों में एलर्जी होने की बात बताई। कुछ मरीजों की आंखों में संक्रमण भी था।
विज्ञापन
नेत्र चिकित्सा अधिकारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि बारिश के चलते लोगों की आंखों में एलर्जी हो रही है। इससे जलन और आंखों से पानी निकलने जैसी समस्या पैदा हो रही है। ऐसे 100 से 150 मरीज रोजाना आ रहे हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।
ये बरतें सावधानी
-लगातार आंखों को पानी से साफ करते रहें।
-धूल और धूप में काला चश्मा लगाकर घर से निकलें।
-आंखों में दिक्कत होते ही चिकित्सक को दिखाएं।
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे
-प्रयास करें कि ज्यादा गंदगी वाले स्थान पर नहीं जाएं।