फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Incinerator not known in schools, payment made

स्कूलों में इंसीनरेटर का पता नहीं, ग्राम पंचायतों से हो गया भुगतान

Sun, 26 Jul 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Incinerator not known in schools, payment made
स्कूलों में इंसीनरेटर का पता नहीं, हो गया भुगतान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के तहत इंसीनरेटर बनवाए जाने हैं। अधिकारियों ने विकास की गंगा इस तरह बहाई कि स्कूलों में इंसीनरेटर का पता नहीं और फर्म को भुगतान भी किया जा रहा है। कुछ ऐसे भी स्कूल हैं जहां बिजली है न इंसीनरेटर बने और पूरा भुगतान भी कर दिया गया। पता चला है कि कमीशन के खेल में करीब 47 लाख रुपये से थोक में खरीद की गई है।
जनपद में 565 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इसमें 555 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में ग्राम पंचायत से आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत सुंदरीकरण चल रहा है। इनमें नैपकिन नष्ट करने के लिए इंसीनरेटर भी बनवाने के निर्देश हैं। यहीं अधिकारी सक्रिय हो गए और ग्राम पंचायतों का काम हथिया लिया। फर्म से सेटिंग कर थोक के भाव रेडीमेड इंसीनरेटर की ब्लाकों में आपूर्ति करा दी। ये खरीद करीब 47 लाख रुपये की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पहले तो अधूरे कायाकल्प के बीच इंसीनरेटर लगवाने का दबाव बनाया गया। जब नहीं लग पाए तो अब भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारी मौखिक आदेश दे रहे जबकि फर्म खुद ही सचिवों को भुगतान के लिए संदेश भेज रही है। कई स्कूलों में तो इंसीनरेटर लगे ही नहीं और 8600 रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से भुगतान कर दिया गया। कई स्कूलों में तो बिजली ही नहीं है, तो इंसीनरेटर किस काम के। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद के एक ही मालिक की तीन फर्मों से खरीद की गई है। फर्म संचालक ने फोन पर बताया कि जब वह इंसीनरेटर की आपूर्ति कर चुके हैं तो भुगतान में भी देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में इंसीनरेटर का हुआ समान भुगतान
शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव पसियापुर की प्रधान गुंजन देवी के पति बलराम ने बताया कि स्कूल में इंसीनरेटर नहीं लगा है। बीडीओ के कहने पर भुगतान किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत असगरपुर, बछलैया, रसीदपुर तराई, मिल्क सुल्तान में एक ही फर्म के नाम 8600 रुपये की दर से भुगतान किया गया है। परियोजना निदेशक प्रभारी बीडीओ राजमणि वर्मा का कहना है कि उन्होंने ब्लाक पर 56 इंसीनरेटर मंगवाए थे। इंसीनरेटर तो लग ही जाएंगे, फर्म को तो भुगतान करना है।
कमालगंज ब्लाक के निनौरा श्रंखलापुर व गदनपुर तुर्रा में बिना इंसीनरेटर लगे बिल भेज दिए गए। गांव खुदागंज में भी उसी फर्म को 8600 रुपये का भुगतान हो चुका है। एडीओ सुरेश पाल का कहना है कि भुगतान कराने का दबाव है। ब्लाक से सचिवों को इंसीनरेटर सौंपे जा चुके हैं। राजेपुर के गांव बर्राखेड़ा में भी बिना लगे ही भुगतान कर दिया गया। कायमगंज के गांव लखनपुर, अल्लाहपुर, भरथरी में फर्म को समान भुगतान किया गया है।
मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत देवसनी के प्रधान शिवशंकर राजपूत का कहना है कि स्कूल में बिजली नहीं है। इंसीनरेटर भी नहीं लगाया गया। बीडीओ के कहने पर भुगतान किया गया है। इसके अलावा थर्मल स्कैनर व पल्स आक्सीमीटर की भी खरीद इसी तरह से कराए जाने का पता चला है।

सेंट्रलाइज खरीद की होगी उच्च स्तरीय जांच
जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि स्कूलों में इंसीनरेटर बनवाने के आदेश दिए गए थे। एक ही फर्म की आपूर्ति व समान भुगतान सेंट्रलाइज खरीद का इशारा करता है। उनके विभाग में किसी फर्म की आपूर्ति का न तो अनुबंध है और न ही आदेश हैं। इस मामले की वह उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि थर्मल स्कैनर, पल्स आक्सीमीटर व इंसीनरेटर की सेंट्रलाइज खरीद की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed