{"_id":"58c837104f1c1b6a3732ac21","slug":"in-the-electoral-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में घर में घुस कर मचाया तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में घर में घुस कर मचाया तांडव
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनावी रंजिश में होली के दिन दबंगों ने घर में घुसकर तांडव मचाया। परिजनों की पिटाई करने के बाद घरेलू सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल ने कोतवाली पहुंच कर चार हमलावरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
फतेहगढ़ के गांव निनौआ निवासी मुकेश कुमार ने गांव रंपुरा निवासी सुरजीत, भानू, राहुल, सुबोध के खिलाफ कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि वह सोमवार की शाम करीब सात बजे दरवाजे पर बैठा था।
तभी आरोपी आए और विधान सभा चुनाव में उनके प्रत्याशी को वोट न देने का आरोप लगाकर गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर चारों लोग घर में घुस आए और मारपीट करनी शुरू कर दी। परिजनों ने जब बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमलावर हो गए।
विज्ञापन
घरेलू सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी। तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल मुकेश कुमार को थाने लाई और उसका मेडिकल कराया।