फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   in seven municipalities

सात नगर निकायों में बढ़े 20529 हजार मतदता

Mon, 31 Oct 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
in seven municipalities
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव की तैयारी के चलते सोमवार को जिले के सात नगर निकायों की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई।
विज्ञापन

इनमें 20,529 नए मतदाता जोड़े गए हैं। हालांकि नगरपालिका कायमगंज व नगर पंचायत कंपिल के विस्तारीकरण में शामिल गांव के मतदाताओं को अभी शामिल नहीं किया गया है।
नगर निकाय चुनाव के लिए चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बढ़े मतदाताओं की सूची में कोई भी व्यक्ति अपना नाम देख सकता है।
छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने, संशोधन कराने और सूची से नाम हटाने के लिए एक से सात नवंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका एक से 12 नवंबर तक निस्तारण होगा।
विज्ञापन

इसके बाद 14 से 17 नवंबर तक दावे व आपत्तियों के आधार पर मतदाता सूची तैयार होगी। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सर्वाधिक 5,071 मतदाता नगर पालिका फर्रुखाबाद में बढ़े हैं। यहां 4,219 नाम मतदाता सूची से हटाए गए।
नगर पंचायत कमालगंज में 581 मतदाता जोड़े गए, जबकि 490 नाम सूची से हटाए गए हैं। मोहम्मदाबाद में 1624 मतदाता बढ़े, 721 नाम सूची से कम किए गए। शमसाबाद में 3,366 मतदाओं के नाम सूची में शामिल और 1,304 कम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार चुनाव में शामिल की गई नगर पंचायत नवाबगंज में कुल मतदाता 7,569 हैं।
नगरपालिका कायमगंज की मतदाता सूची में 1269 नये मतदाता जोड़े गए और 971 नाम हटाये गए हैं। विस्तारीकरण में शामिल की गईं 16 ग्राम पंचायतों के मतदाता शासन से अभी तक आदेश न आने से मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए हैं।

यही हाल कंपिल नगर पंचायत का है। यहां 1049 नये मतदाता जुड़ने के साथ 393 नाम सूची से हटाए गए। विस्तारीकरण में शामिल पांच गांवों के मतदाता अभी सूची में नहीं जोड़े गए। सभी सात नगर निकायों में कुल 20529 मतदाता बढ़ने के साथ 12027 मतदाता कम हुए हैं।
इसके अलावा शासन से आदेश न आने से नवसृजित नगर पंचायत खिमसेपुर व संकिसा बसंतपुर की मतदाता सूची अभी तैयार नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed